Share

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा सीट के लिए दो सेट में नामांकन किया। सीएम योगी के साथ गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी इस दौरान मौजूद रहें। यह पहला मौका है कि तीनों बड़े नेता एक साथ किसी के नामांकन में शामिल होने के लिए गोरखपुर पधारे हैं। सीएम योगी गोरखपुर शहर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार बनाए गए हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सिर्फ प्रत्याशी, प्रस्तावक को प्रवेश
कलेक्ट्रेट परिसर एवं उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से लेकर नामांकन कक्ष के बाहर व भीतर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि राष्ट्रीय एवं राज्य के मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों को एक प्रस्तावक के साथ कलेक्ट्रेट में प्रवेश मिलेगा, जबकि अन्य (निर्दल) प्रत्याशी, नामांकन दाखिल करने के लिए 10 प्रस्तावक साथ ले जा सकेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *