Share

मुरादाबाद. सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के राम गंगा विहार में बुधवार रात स्पोर्टस सामान व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय व्यापारी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय कुशांक गुप्ता की रामगंगा विहार में सिद्धबली नाम से स्पोटर्स सामान की दुकान है। बताया जा रहा है कि मंगलवार बुधवार रात दुकान बंद कर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग दुकान पर पहुंचे।
आरोप है कि उन्हें माथे पर तमंचा सटाकर गोली मार दी गई। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस घटना से दुकान में मौजूद कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को विवेकानंद अस्पताल लेकर पहुंची। हालत गंभीर होने पर उन्हें कॉसमॉस रेफर कर दिया गया। कॉसमॉस में डॉक्टर ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी आरपी सिंह की सीसीटीवी कैमरों की मदद से हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *