Share

नई दिल्ली. भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में शुरुआती तीन चरणों से जुड़ी 172 सीटों पर साढ़े तीन घंटे की मैराथन चर्चा हुई। बैठक में पहले दो चरणों की 113 सीटों में से 94 पर प्रत्याशी तय कर लिए गए। एक दर्जन विधायकोंं के टिकट काटे गए हैं। बाकी 19 पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रत्याशी तय करेंगे।

घोषणा संभवत: शनिवार को होगी। बैठक में कोरोना संक्रमित होने के कारण नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी वर्चुअली शामिल हुए। गृह मंत्री अमित शाह, सीईसी के सदस्य और सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी वर्चुअली हिस्सा लिया।

योगी, मौर्य, शर्मा और स्वतंत्र देव लड़ेंगे चुनाव
पार्टी ने तय किया है कि चुनाव में सीएम, दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष भी मैदान में उतारे जाएंगे। योगी अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे। मौर्य कौशांबी की सिराथू सीट से और दिनेश शर्मा को लखनऊ की किसी सीट से प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

सपा-रालोद गठजोड़ की पहली सूची जारी
सपा-रालोद गठबंधन ने 29 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें 19 रालोद के, जबकि 10 प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के हैं।

बसपा ने आठ, गठबंधन ने चार सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार
बसपा ने बुलंदशहर की सात सीटों में पांच व हापुड़ की तीनों सीटों पर, सपा-रालोद गठबंधन ने बुलंदशहर व हापुड़ की दो-दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। कांग्रेस ने हापुड़ में एक टिकट फाइनल किया।

बसपा: बुलंदशहर में स्याना से सुनील भारद्वाज, खुर्जा से विनोद प्रधान, अनूपशहर से रामेश्वर लोधी, सिकंदराबाद से मनवीर गुर्जर, डिबाई से करणपाल लोधी, हापुड़ जिले में हापुड़ सीट से मनीष सिंह उर्फ मोनू, धौलाना से बासिद प्रधान, गढ़ मुक्तेश्वर से मोहम्मद आरिफ।
गठबंधन: रालोद के बुलंदशहर में सदर से हाजी युनुस, स्याना से दिलनवाज खान, हापुड़ से गजराज सिंह, धौलाना से सपा के असलम चौधरी।
कांग्रेस: गढ़ मुक्तेश्वर से आभा चौधरी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *