Share

एजेंसी समाचार
लखनऊ। विधानसभा चुनाव की आहट के बीच योगी सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। जनवरी से किसानों की बिजली दरें आधी कर दी गई हैं। इससे किसानों को बिजली बिल 50 फीसदी कम हो जाएगा। सरकार के इस फैसले से पावर कापोर्रेशन पर 1000 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। लगभग 13 लाख उपभोक्ताओं को इसका फायदा होगा। राज्य सरकार पावर कापोर्रेशन को अनुदान देकर इसकी भरपाई करेगी। इस फैसले की जानकारी बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करके दी।
सरकार की ओर से लिए किए गए फैसले केअनुसार चालू माह से ग्रामीण क्षेत्र में मीटर्ड, अनमीटर्ड, एनर्जी एफिशिएंट पंप तथा शहरी क्षेत्रों के मीटर्ड नलकूपों की बिजली दरों में 50 फीसदी की कमी कर दी गई है। र्प्रस्तावित नई दरों के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र में नलकूपों के मीटर्ड कनेक्शन पर अभी जहां 2 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल देना होता है वहीं अब यह एक रुपये प्रति यूनिट होगा। फि क्स चार्ज 70 रुपये के बजाय 35 रुपये प्रति हॉर्स पॉवर होगा। इसी तरह, अनमीटर्ड कनेक्शन के लिए फिक्स चार्ज 170 रुपये प्रति हॉर्सपावर से घटाकर 85 रुपये प्रति हार्स पावर कर दिया गया है।
एनर्जी एफिशिएंट पंप के लिए मौजूदा समय में 1.65 रुपये प्रति यूनिट विद्युत मूल्य तथा 70 रुपये प्रति हार्स पावर फिक्स चार्ज की दर प्रभावी है। इसे घटाकर 83 पैसे प्रति यूनिट व 35 रुपये प्रति हार्सपावर कर दिया गया है। शहरी क्षेत्र के मीटर्ड कनेक्शन वाले निजी नलकूपों के लिए 6 रुपये प्रति यूनिट और 130 रुपये प्रति हार्सपावर फिक्स चार्ज की दर प्रभावी है। इसके स्थान पर अब तीन रुपये प्रति यूनिट विद्युत मूल्य तथा 65 रुपये प्रति हार्स पावर फिक्स चार्ज देना होगा।
उपभोक्ता परिषद ने जताया सीएम का आभार
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने किसानों की बिजली दर आधी करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुफ्त और सस्ती बिजली देने के मामले में उपभोक्ता परिषद का फामूर्ला पूरी तरह फिट रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *