Share

बरेली। मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन पर प्रदेश में तीन जनवरी से 15 से लेकर 18 वर्ष के किशोरों को कोविड टीकाकरण का सुरक्षा कवच उपलब्ध करोन के पुख्ता इंतजाम करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है । साथ ही उन्होंने 10 जनवरी से कोरोना युद्धा , स्वास्थ्य कर्मियों , फ्रेंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को डाक्टर की सलाह पर कोविड वैक्सीन की सतर्कता डोजदेने के लिए भी प्रदेश में वैक्सीन की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं । किशोरों को कोविड टीकाकरण के लिए उन्हें व्यापक जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश भी दिया है । उत्तर प्रदेश में कोविड टीकाकरण अब तक काफी सफल रहा है । आगे भी इसी कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को मजबूत बनाए रखने के निर्देश देते हुए जिले में कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन कराने पर जोद दिया । अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पुलिस बल रात्री कर्फ्यू का पूर्णतह पालन कराए । पुलिस बल लगातार गस्त कर इसका पालन कराए । जिले के अधिकारी फील्ड में जाकर निरीक्षण करें । जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सभी अधिकारियों को इस बाबत शासन के आदेश के अनुसार काम करने की बात कही है । जिससे शहर में इस वायरस का प्रकोप बढ़ने से रोका जा सके ।औद्योगिक इकाइयों के कर्मियों को आवागमन में छूट दी जाए । साथ ही दिल्ली समेत अन्य जगह से आने वाले लोगों पर विशेष सतर्कता बरते की बात की गई है ।

व्यापारियों को किया जा रहा कोविड के प्रति जागरूक
जिले की पुलिस सुबह से लेकर शाम तक दुकानों पर जाकर व्यापारियों को जागरूक कर रही हैं । पुलिस दुकानदारों से दुकान पर शोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही सैनेटाईजर रखने और मास्क लगाने को समझा रही है । साथ ही उनका यह भी कहना है कि दोबार अगर लापरवाही पाई जाती है तो सीधे कोविड गाइडलाइन का पालन न करने पर जुर्माना लगाया जाएगा ।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *