Share

सुल्तानपुर: सुल्तानपुर शहर के आवास विकास मैदान में मंगलवार को आयोजित जनसभा में खराब मौसम के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि अखिलेश बाबू जितना दम लगाना हो लगा लो अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनकर रहेगा।
औरंगजेब के जमाने से काशी का विश्वनाथ मंदिर सूना लगता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां कॉरिडोर बनवा दिया है। कानपुर के समाजवादी इत्र व्यवसायी के घर 250 करोड़ निकला है। हमें कहते हो कि रेड मत करो। नरेंद्र मोदी की सरकार में काली कमाई की पाई-पाई का हिसाब होगा। आज यूपी में कोई भी गुंडागर्दी नहीं हो सकती। भाजपा ने बहुत सारे विकास कार्य कराए है।
अमित शाह ने कहा कि विकास बुआ-बबुआ के वश का नहीं है। सपा, बसपा और कांग्रेस एक साथ भी आ जाएं तो कोई भाजपा की सरकार को बनने से रोक नहीं सकता। उन्होंने जनता के बीच अबकी बार 300 पार का नारा भी लगवाया। मौसम खराब होने के कारण उन्होंने करीब 10 मिनट में अपना भाषण खत्म कर दिया। मंच पर उनके साथ यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *