Share

सामग्री

1 लीटर फुल क्रीम दूध

2 बड़े चम्मच मैदा

2 बड़े चम्मच चीनी

1/4 चम्मच इलाइची पाउडर

घी फ्राई करने के लिए

चाशनी बनाने के लिए

2 कप चीनी

केशर के कुछ धागे

सजाने के लिए

2 बड़े चम्मच बादाम और पिस्ता (बारीक कटे हुए)

विधि

सबसे पहले दूध को किसी भारी बर्तन में उबाले, जब दूध गाढ़ा (आधे से कम) हो जाये तो गैस बंद कर के दूध को ठंडा होने दे.

चीनी और 2 कप पानी मिला के गैस पर चढ़ा दे जब एक तार की चाशनी बन जाये तो गैस बंद कर के केसर मिला दे.

अब ठन्डे दूध में मैदा इलाइची पाउडर और 2 चम्मच चीनी मिला के गाढ़ा बैटर बना ले.

अब एक सपाट नॉन स्टिक तवा या पैन गरम करे उसमे घी डाले और एक बड़ा चम्मच भर के बैटर डाले धीमी आंच पर पकने दे.

जब पुए के किनारे सुनहरे होने लगे तो उसे पलट के दूसरी तरफ से भी सेक ले.

दोनों तरफ से सिकने के बाद उसे चाशनी में डाल दे. कुछ देर चाशनी में पड़ा रहने दे.

फिर निकाल के पिस्ता और बादाम से सजा के गरम गरम परोसे.

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *