Share

मुरादाबाद। मंगलवार सुबह कटघर थाना क्षेत्र के पीतल बस्ती में खुले पड़े नाले ने सुपरवाइजर की जान ले ली सोमवार शाम वह निर्यात फर्म जाने के लिए घर से निकले थे सुबह घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर शव पड़ा मिला सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया मौके पर पहुंची कटघर थाना पुलिस ने तत्काल नाले से फर्म सुपरवाइजर का सब निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस के अनुसार परिवार वाले किसी रंजिश से इंकार कर रहे हैं रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी नाले में गिर कर जान गवाने वाले ओम प्रकाश कटघर थाना क्षेत्र के पीतल बस्ती कमला बिहार के रहने वाले थे वह निर्यात फर्म में सुपरवाइजर थे परिवार में पत्नी गुड़िया के अलावा 4 बच्चे शांतनु मुकुल मनीष और मानव हैं मृतक के बड़े भाई मुकेश के मुताबिक शाम गरीब 7:00 बजे भाई निर्यात फर्म जाने के लिए घर से निकले थे सुबह परिवार वाले उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे किसी भी मिली एक सूचना ने परिवार में कोहराम मचा दिया उनका कहना था कि खुले पड़े नाले लोगों की जान आए दिन ले रहे हैं नगर निगम प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए भाई की मौत के लिए नगर निगम प्रशासन ही पूरी तरह से जिम्मेदार है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *