Share

तिकुनिया हिंसा मामले में जांच तेज करते हुए पुलिस ने गुरुवार सुबह 10:15 बजे जेल में बंद तीन आरोपियों अंकित दास, गनर लतीफ उर्फ काले और ड्राईवर शेखर भारती को रिमांड पर ले लिया है। इसके बाद टीम तीनों आरोपियों को लेकर क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंची है। जबकि वहां आशीष मिश्र मोनू को पहले से ही रखा गया है। 
आज उनकी पुलिस रिमांड का आखिरी दिन है। जांच टीम मुख्य आरोपी आशीष मिश्र, अंकित दास, गनर लतीफ और ड्राइवर शेखर भारती को घटनास्थल पर ले जाकर सीन का रिक्रिएशन कराएगी।
सदर विधायक ने पुलिस पर उठाए सवाल
तिकुनियां कांड के 11 दिन बाद सदर विधायक योगेश वर्मा ने मामले में पुलिस पर सवाल उठाए हैं। इससे पहले 9 अक्टूबर को वह मुख आरोपी आशीष मिश्र को लेकर क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे थे। पुलिस द्वारा हिंसा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के मारे जाने के मामले में केस दर्ज न करने को लेकर गुरुवार को वर्मा ने कहा कि हमारे भी कार्यकर्ता उस दिन आताताइयों द्वारा मारे गए। क्या वो किसान नहीं थे? उनके परिवारों में भी रोष है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *