आज राशन वितरण हेतु मुख्यमंत्री आवास से 10 वाहन रवाना किये गये

146
Share

देहरादून-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गरीब एवं ज़रूरतमंद लोगों के लिए राशन वितरण हेतु वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह व्यवस्था मसूरी विधायक श्री गणेश जोशी द्वारा की गई है। आज राशन वितरण हेतु मुख्यमंत्री आवास से 10 वाहन रवाना किये गये।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कोविड के दौरान जनप्रतिनिधिगण जरूरतमंदों की हर सम्भव मदद कर रहे हैं। विभिन्न संस्थाओं एवं सक्षम लोगों द्वारा कोविड के दौरान गरीबों की मदद हेतु राज्य सरकार को अपना सहयोग दिया है।

LEAVE A REPLY