Share

देहरादून। श्री दरबार साहिब से श्रीमहंत देवेंद्र दास की अगुआई में संगत अराइयांवाला (हरियाणा) पहुंची। यहां श्री झंडा जी का विधिवत आरोहण किया गया। इससे पूर्व श्रीमहंत देवेंद्र दास ने श्री झंडा जी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। हरियाणा के अराइयांवाला में श्री झंडे जी के आरोहण के बाद अब आठ से संगतों के देहरादून पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। दस मार्च को विदेश से संगतें दून पहुंचेंगीं। 13 मार्च को दरबार साहिब में श्री झंडेजी के आरोहण के साथ ही मेले का शुभारंभ हो जाएगा।
सुबह श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेंद्र दास नेतृत्व में संगतों का एक दल अराइयांवाला रवाना हुआ। दोपहर को वहां पहुंचकर संगतों ने मानपूर्वक झंडा जी को उतारा। दूध, दही, घी, गंगा जल व पंचगव्य से श्री झंडा जी को स्नान कराया। संगतों ने 60 फीट ऊंचे श्री झंडा जी को गिलाफ चढ़ाया। संगतों ने श्री गुरु राम राय महाराज के जयकारे लगाते हुए झंडे जी को स्थापित किया। इसके बाद संगतों के लिए लंगर प्रसाद भी वितरित किया गया। आज शनिवार को संगतें सहसपुर पहुंच जाएंगीं। यहां एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। आठ मार्च को पैदल संगतें देहरादून में प्रवेश करेंगी। परंपरा के अनुसार श्री दरबार साहिब प्रबंधन की ओर से कांवली गांव में संगतों का भव्य स्वागत होगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *