Share

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में चल रहे एक शादी समारोह में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अभी तक पुलिस को इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।
दरअसल, रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में एक ग्रामीण के यहां शादी समारोह चल रहा था। इसी बीच बराती और गांव के कुछ युवकों के साथ मामूली सी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बात बढ़ने लगी और फिर मारपीट शुरू हो गई। मामले ने तूल पकड़ा और दोनों पक्षों के बीच मारपीट ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।
संघर्ष से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन किसी की एक नहीं चली। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। हमले में युसुफ और कलीम समेत तीन लोग घायल हो गए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *