Share

हरिद्वार। भगवानपुर थाना क्षेत्र के शेखवाला गांव में देर रात डीजे बंद कराने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में दोनों तरफ से करीब दस लोग घायल हो गए। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, भगवानपुर थाना क्षेत्र के शेखवाला गांव में गुरुवार रात को किसी ग्रामीण के यहां जन्मदिन का कार्यक्रम चल रहा था। इसे लेकर देर रात तक घर पर डीजे बजाया जा रहा था। इस पर पड़ोस के लोगों ने मौके पर जाकर विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हो गई। मामले ने इस कदर तूल पकड़ा कि इनके बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से कई लोग मौके पर पहुंचे और आपस में भिड़ गए और फिर दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इस मामले में दोनों तरफ से अनुज, अंबरीश, लक्षमण, रामकुमार, अजीत, सागर, पंकज, करण, अर्जुन, अमित घायल हो गए। घायलों को रात के समय ही उपचार दिलाया गया। भगवानपुर थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि इस मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। फिलहाल, सभी को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *