Share

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राष्ट्र व्यापी आपदाओं से निपटने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए सरकार ने आपदा जोखिम शमन संबंधी राष्ट्रीय मंच (एनपीडीआरआर) का पुनर्गठन किया है। सरकार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को इसकी कमान सौंपी है।
इसके तहत शाह एनपीडीआरआर की अध्यक्षता करेंगे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को मंच के अन्य सदस्यों में शामिल किया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *