Share

बागेश्वर। हांगकांग से मुख्यालय पहुंचे प्रवासी नागरिक में कोरोना रोग की संभावनाओं को लेकर दिनभर हड़कंप मचा रहा। अभी केरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। प्रवासी का इलाज किया जा रहा है। ठीक होने तक वह चिकित्सकों की नजर में रहेगा।
गुरुवार को प्रवासी महेश किसी बीमारी के इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। वह हांगकांग में नौकरी करता है। कुछ दिन पहले वह जिला मुख्यालय पहुंचा था। कोरोना रोग होने की संभावनाओं को देखते हुए चिकित्सकों ने उसका चेकअप किया। लेकिन जांच की उचित व्यवस्था नहीं होने पर कुछ जांचें बाहर से कराई जा रही हैैं। चिकित्सकों ने कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं की है। मामले की जानकारी मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया। प्रवासी कहां-कहां गया इसकी सारी जानकारी जुटाई जा रही है।
करीब ढाई लाख की आबादी वाले जिले में कोरोना वायरस की जांच के लिए कोई भी सुविधा नहीं है। हालांकि एक आइसोलेशन वार्ड जरूर बना दिया गया है। इतने बड़े खतरे के प्रति सरकार कितनी गंभीर है इससे यह अंदाज आसानी से लगाया जा सकता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *