Share

अल्मोड़ा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सरकार गंभीर नहीं है। राज्घ्य के विकास और नीति निर्धारण के लिए जिस विधानसभा सत्र का आयोजन किया जाता है। उसमें मानकों की अनदेखी की जा रही है। विपक्ष को अपनी बात रखने तक का मौका नहीं दिया जा रहा है। यह स्थिति प्रदेश के लिए बेहतर नहीं मानी जा सकती।
गुरुवार को अल्मोड़ा में पत्रकार वार्ता कर कहा कि नियमावली के अनुसार किसी भी राच्य में विधानसभा सत्र का आयोजन कम से कम साठ दिनों के लिए किए जाना चाहिए। ताकि सरकार उसमें अपनी नीति और लेखे जोखे को प्रस्तुत कर सके और विपक्ष को भी अपनी बात रखने का मौका मिल सके। लेकिन पिछले तीन सालों से प्रदेश में सदन महज 22 दिनों से अधिक तक नहीं चल सका है। पड़ोसी राच्यों में महीनों तक विधानसभा सत्र का आयोजन कर विकास की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाता है। ऐसे में उत्तराखंड के नेताओं और अफसरों को इन राच्यों से सीख लेनी चाहिए। कहा कि इस बार सत्र के दौरान कांग्रेस पार्टी ने गैरसैंण में लगातार विरोध प्रदर्शन किया। लेकिन इसके बाद भी सरकार की मंशा संतोषजनक नहीं है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी विस सत्र की अवधि बढ़ाने को लेकर सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास करेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पीतांबर पांडे, पूरन रौतेला, हेम तिवारी आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *