Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। संसद में गुरुवार को भी दिल्ली हिंसा को लेकर विपक्षी पार्टियों ने दोनों सदनों में हंगामा किया। विपक्षी सांसदों ने हमें न्याय चाहिए के नारे लगाए। वहीं, लोकसभा में कांग्रेस के सात सदस्यों को सदन में नियमों के अनुरूप आचरण नहीं करने पर संसद के चालू सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव पास किया गया।
इन सांसदों के नाम हैं- गौरव गोगोई, टीएन प्रतापन, डीन कुरियाकोसे, आर उन्नीथन, मणिकेम टैगोर, बेन्नी बेहनान और गुरजीत सिंह ओजला। इन सभी को शेष बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। दूसरी ओर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चैधरी ने कांग्रेस सांसदों के निलंबन को लेकर कहा, क्या है तानाशाही है? ऐसा लगता है कि सरकार नहीं चाहती कि दिल्ली हिंसा मुद्दे पर संसद में चर्चा हो, क्या इसलिए यह निलंबन हुआ है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *