Share

एजेंसीं न्यूज
आगरा। आगरा के छह मरीजों में कोरोना वायरस के पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में सोमवार को 13 लोगों की जांच हुई थी। जांच के सेंपल लखनऊ भेजे गए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार को आई रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। बताया जा रहा है कि सभी मरीजों को दिल्ली भेज दिया गया है। परिवार के बाकि सात सदस्यों को घर पर ही आइसोलेशन केयर में रखा गया है। जानकारी के अनुसार इनके संपर्क में आने वाले 15 और लोगों की जांच के लिए सेंपल लिये गए हैं। बताया जा रहा है कि एहतियात के तौर पर पुष्टि के लिए सभी मरीजों के सेंपल पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए हैं। उधर जानकारी होते ही दिल्ली से स्वास्थ विभाग के महानिदेशक डॉ सुजीत सिंह टीम सहित आगरा पहुंच गए हैं। जिलाधिकारी प्रभू एन सिंह ने सीएमओ सहित अन्य स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में 100, जिला अस्पताल में 50, रेलवे हॉस्पीटल में 6, एयरफोर्स हॉस्पीटल में 50 और आर्मी हॉस्पीटल में 50 बैैड आइसोलेशन वार्ड के लिए तैयार रखने के आदेश दिए हैं।
दअरसल आगरा के कारोबारी दो भाई और उनका परिवार दिल्ली के एक रिश्घ्तेदार परिवार के साथ इटली गए थे। 25 फरवरी को वे परिवार सहित वापस भारत लौटे थे। वापस लौटने के बाद दिल्घ्ली के रिश्तेदार परिवार के एक सदस्घ्य को सर्दी जुकाम हुआ। शक होने पर जांच कराई तो कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। सोमवार को आगरा निवासी कारोबारी परिवार को जब जानकारी हुई तो संदेह के चलते वे भी जिला अस्पताल जांच के लिए पहुंचे। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सतीश वर्मा और रैपिड रिस्पोंस टीम ने 13 लोगों की स्क्रीनिंग की, इन सभी के सेंपल लिए गए। जांच के सेंपल लखनऊ भेजे गए। मंगलवार को आई रिपोर्ट में 13 लोगों में से 6 लोगों के पॉजीटिव होने की जानकारी हुई। इनमें से दो स्वजनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।
एसएन के फिजीशियन डॉ. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि कोरोना वायरस पीडिघ्त मरीजों को खूब तरल पदार्थ का सेवन करने और आराम करने की सलाह दी जाती है, बुखार और सर्दी जुकाम के लिए सामान्य दवाएं दी जाती हैं। इस वायरस से बच्चे, बुजुर्ग और कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के लिए खतरा है।
माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर गोयल ने बताया कि स्वाइन फ्लू की तरह से ही कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज से स्वस्थ्य मरीज में संक्रमण फैल रहा है। मरीज की नाक और मुंह से निकलने वाले ड्रॉपलेट से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल सकता है। इसकी जांच के लिए मुंह और नाक से स्वैब लिए जाते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *