Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। टीबी कंट्रोल एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (टीबी सेवा) मुरादाबाद की कार्यकारिणी की बैठक जिला क्षय रोग केन्द्र टाउन हॉल पर आयोजित की गयी।
मण्डल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में कार्यरत कर्मचारियों के कल्याण हेतु टीबी सेवा यूनियन ने संकल्प लिया तथा वेतन विसंगति कर्मचारियों का इंश्योरेंस जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और सरकार से मांग की कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूरा करे।
जिला अध्यक्ष डॉ जगवीर सिंह ने टीबी से संक्रमित होकर मरने वाले टी बी कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को एकमुश्त सहायता तथा नौकरी देने की मांग की।
नरेश कुमार राना बताया कि टीबी कर्मचारियों के हित में टीबी सेवा यूनियन कार्य करेगी तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए टीबी मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने हेतु टीबी कर्मचारी कड़ी मेहनत और लगन से कार्य करेंगे उन्होंने सरकार से मांग की कि टीबी उन्मूलन में लगे कर्मचारियों के हित में वेतन वृद्धि और हेल्थ बीमा शीघ्र कराया जाए उन्होंने सरकार से एन एस पी को शीघ्र लागू करने की भी मांग की ताकि टीबी मुक्त भारत का सपना शीघ्र साकार किया जा सके।
इस अवसर पर डॉ मुहम्मद जावेद, मनोज कुमार, मनोज पराशर, शान्तनु पाण्डये, फालैहा बेगम निहाल खान संदीप कुमार भारती अमित गुप्ता अमित जगदीश सिंह, गौरव शर्मा, ज्ञानेंद्र प्रकाश भटनागर बतीता सिंह, पूनम सिंह, भावना चैहान भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *