Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। नगर निगम द्वारा जिले में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण और डिवाइडर पर बने अधिवक्ताओं के चेम्बरों को हटा दिया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया. अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की टीम के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
मुरादाबाद में सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम और प्रशासनिक सयुंक्त टीम के साथ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रविवार सुबह जिला कलेक्ट्रेट परिसर में बनी अवैध दुकानों और अधिवक्ताओं के चेंबर को हटाया गया। जिला कलेक्ट्रेट के गेट पर बने अधिवक्ताओं के चेम्बरों को तोड़ दिया गया. अधिवक्ताओं के चेंबर टूटने की सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट पर सभी अधिवक्ता आ गए। जिसके बाद अधिवक्ताओं ने चेंबर ढहाए जाने का विरोध किया. सभी अधिवक्ता अपने टूटे हुए चेंबर पर बैठ गए। नगर निगम की टीम के मुताबिक प्रशासन की तरफ से 12 फरवरी को अपने चेंबर हटाने का नोटिस दे दिया गया था, लेकिन उसके बाद भी चेंबर नहीं हटाये गए थे।
बार एसोसिएशन के महासचिव अभिषेक भटनागर ने बताया कि जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर अपनी हटधर्मिता दिखाते हुए अधिवक्ताओं के चेम्बरों को तोड़ दिया है. जिला प्रशासन की तरफ से 15 दिन का जिला बार एसोसिएशन को नोटिस दिया गया था। जिसके बाद बुधवार को बैठक कर प्रशासन की तरफ से समय मांगा था, लेकिन रविवार सुबह उन चेंबरों को तोड़ दिया गया, जिनके लिए नोटिस भी नहीं दिया गया था। प्रशासन के खिलाफ फौजदारी और दीवानी के मुकदमे डालकर कार्रवाई की जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *