Share

रुड़की। मैथोडिस्ट गघ्र्ल्स पीजी कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवियों ने आइआइटी रुड़की परिसर में नमामि गंगे के तहत लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने गंगा को स्वच्छ रखने के बारे में जानकारी हासिल की।
मैथोडिस्ट गघ्र्ल्स पीजी कॉलेज में आयोजित एनएस शिविर का रविवार को दूसरा दिन रहा। शिविर की शुरुआत में योगाचार्य दिनेश धीमान ने स्वयंसेवियों को योगाभ्यास करवाया। साथ ही योग को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद स्वयंसेवियों ने आइआइटी रुड़की परिसर में नमामि गंगे के अंतर्गत लगाई गई प्रदर्शनी देखी और गंगा की स्वच्छता, जल संरक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहीं जिला समन्वयक डा. एसपी सिंह ने शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि व्यक्त की। शिविर में 50 छात्राएं उपस्थित रही। उन्होंने कहा कि एनएसएस से व्यक्तित्व का विकास होता है। यातायात निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने स्वयंसेवियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं बौद्धिक सत्र में रोटरी क्लब से संगीता शर्मा ने स्वयंसेवियों को सिलाई करने के टिप्स दिए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अमिता श्रीवास्तव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुपमा वर्मा, नीरा पाहवा, आकांक्षा उपस्थित रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *