Share

लालढांग। चंडीघाट पुल से लेकर गैंडीखाता तक 20 किलोमीटर की दूरी पर एकमात्र एटीएम श्यामपुर के पेट्रोल पंप पर स्थित है, लेकिन वह एटीएम मात्र शोपीस बनकर रह गया है। एटीएम में अक्सर कैश नहीं होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही एटीएम में कोई सुरक्षा गार्ड न होने के कारण भोले-भाले ग्रामीणों का पैसे निकालने के बहाने कुछ शरारती तत्व उनकी रकम को ठिकाने लगा रहे हैं। श्यामपुर के उपप्रधान अशोक रावत ग्रामीण राजीव लखेड़ा ने बताया कि क्षेत्र में एकमात्र बैंक होने से वहां ज्यादा भीड़ लगी रहती है। बैंक में पैसे निकालने में काफी समय बर्बाद हो जाता है। अगर एटीएम में कैश उपलब्ध रहे तो काफी आसानी रहेगी। बता दें कि क्षेत्र की 35 किलोमीटर की दूरी में मात्र दो ही बैंक है। एक लालढांग में एसबीआइ की शाखा है, जिसका लाभ गैंडीखाता से आगे के लोगों के लिए है। पूरे क्षेत्र में सबसे ज्यादा उपभोक्ता इसी बैंक के हैं। लिहाजा यहां उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक सुविधा मिलनी चाहिए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *