Share

देहरादून। बीसीसीआइ के उपाध्यक्ष महिम वर्मा समेत छह सदस्यों ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव पद के लिए नामांकन किया। शुक्रवार को प्राप्त नामांकनों की जांच की जाएगी। इसके बाद तय कार्यक्रम अनुसार नाम वापसी समेत अन्य प्रक्रिया संपन्न कराई जाएंगी।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सीएयू के पूर्व सचिव महिम वर्मा के बीसीसीआइ में उपाध्यक्ष बनने के बाद से सीएयू का सचिव पद खाली पड़ा हुआ है। पद को भरने के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है। गुरुवार को सीएयू के कान्वेंट रोड स्थित कार्यालय पर नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसके बीसीसीआइ के वर्तमान उपाध्यक्ष महिम वर्मा समेत छह लोगों ने नामांकन किया। सीएयू के सहायक सचिव अवनीष वर्मा ने बताया कि तय समय दो बजे तक छह लोगों ने नामांकन कराया है। बताया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दो बजे तक नामांकनों की स्क्रूटनी की जाएगी। इस दौरान सीएयू के पूर्व सचिव पीसी वर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष एएस मेंघवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *