Share

पिथौरागढ़। वाट्सएप वीडियो कॉल पर युवती के साथ अश्लीलता करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला रुद्रपुर का है। सिडकुल की एक फैक्टरी में कार्य करने वाले जगदीश राम पुत्र नर राम निवासी जीवल गंगोलीहाट पिथौरागढ़ ने जिले की ही एक युवती से वाट्सएप पर वीडियो कॉल कर अश्लीलता की। युवती ने इसकी सूचना पुलिस में बने महिला काउंसिलिंग सेल में दी।
युवक के इस हरकत की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने इसे गंभीर मामला बताया और पुलिस को अश्लीलता करने वाले युवक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। युवती द्वारा बुधवार की शाम इस मामले में लिखित तहरीर दी गई। तहरीर दिए जाने के बाद हरकत में आई पुलिस ने युवक के नंबर को ट्रेस किया और तकनीकी जटिलता के बावजूद पिथौरागढ़ थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने युवक को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को शाबाशी देते हुए कहा कि महिलाओं से जुड़े मामले में पुलिस बिना पल गवाएं कार्य करते रहें। गिरफ्तार युवक के खिलाफ धारा 509 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने महिलाओं से फोन पर किसी भी तरह की अश्लीलता किए जाने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *