Share

रुड़की। शहर और आसपास के क्षेत्रों में संत शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को भी विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठनों की ओर से शोभायात्रा भी निकाली गई।
खंजरपुर मलकपुर में मंगलवार को संत रविदास की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर आयोजित हवन में नगर विधायक प्रदीप बत्रा, महापौर गौरव गोयल और पार्षद पूनम देवी शामिल हुए। हवन के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मलकपुर, खंजरपुर मेन रोड से होते हुए सिविल लाइंस पहुंची। डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर अजय कुमार, सतीश सतपुरी, ब्रजपाल सतपुरी, रणवीर सौंधी, सुखपाल सौंधी, महेश कुमार, राकेश कुमार, राजकुमार, धर्मवीर, मनोज कुमार, सुखपाल, कुशल पाल, सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा चंद्रपुरी, अंबर तालाब, नई बस्ती, शेखपुरी, जाटव बस्ती, रामपुर, पुरानी तहसील आदि की ओर से भी संत रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। ये शोभायात्राएं विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर निगम कार्यालय के समीप डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुई। इस मौके पर धीरज पाल, चंद्रशेखर जाटव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *