Share

अल्मोड़ा। रिश्वत के एक मामले में जेल में बंद अल्मोड़ा जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी को शासन ने निलंबित कर दिया है। निलंबन के आदेश को बीती पांच फरवरी से लागू किया गया है। निलंबन के दौरान वह माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से संबद्ध रहेंगे।
दरअसल, विजिलेंस ने बीती पांच फरवरी को छापा मारकर मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी को उनके कक्ष में राजकीय हाईस्कूल सोनी, ताड़ीखेत के शिक्षक नंदन सिंह परिहार से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। सोनी इस दिन से ही जेल में बंद चल रहे हैं।
शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने सोमवार को आदेश जारी कर सोनी को जेल में बंद किए जाने की तारीख से ही निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उन पर विजिलेंस की कार्रवाई के संबंध में शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसमें सोनी के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गई थी। वहीं, निलंबन के दौरान जगमोहन सोनी को जीवन निर्वाह भत्ते के रूप में आधा वेतन दिया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *