Share

एजेंसीं न्यूज
लखनऊ। रक्षा उत्पादों की अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी डिफेंस एक्सपो का शनिवार को यहां समापन हो गया । समापन सत्र को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बीते 4 दिनों में लोगों ने एक नया भारत देखा है। यह समृद्ध, सशक्त और समर्थ भारत है। डिफेंस एक्सपो ने भारत के आने वाले समय का शंखनाद किया है। उन्होंने कहा कि डिफेंस एक्सपो से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को भी वैश्विक पहचान मिली है।
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डिफेंस एक्सपो ने उत्तर प्रदेश के बारे में देश और दुनिया की धारणा को बदला है। उन्होंने कहा कि डिफेंस एक्सपो 2020 की स्वर्णिम यादों को लोग हमेशा संजोकर रखेंगे । यह हमारे देश के शौर्य और पराक्रम को बहुत नजदीक से देखने का अवसर था । यह डिफेंस क्षेत्र के लिए महाकुंभ सरीखा है। इस आयोजन के जरिए उत्तर प्रदेश में विकसित किए जा रहे डिफेंस कॉरिडोर को बहुत मजबूत आधार मिला है । डिफेंस कॉरिडोर देश में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का एक सशक्त केंद्र बनने में कामयाब होगा।
मुुुुुुुुुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेे कहा, डिफेंस एक्सपो 2020 ने हमेशा के लिए स्वर्णिम याद बनकर देश के शौर्य पराक्रम को अपनी आंखों के नजदीक देखने का अवसर प्रदान कराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्रालय से जुड़े सभी महानुभवों का आभार व्यक्त करता हूं। यूपी की क्षमता पर किसी को भी प्रश्न चघ्न्घ्हि नहीं लगाना चाहिए। हमने हर एक आयोजन को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, जिसे अन्य लोगों को करने के लिए बहुत प्रयास करना पड़ेगा। ये अब तक का सबसे अविस्मरणीय आयोजन है। उत्तर प्रदेश ने रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर आयोजन किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इंवेस्टर समिट भी हमने सफलतापूर्वक संपन्न करवाया। उस दौरान भी लोगों ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में कौन निवेश करेगा। तब मैंने अपनी पूरी टीम को इस बारे में कहा था, ऊंचा लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयास भी बड़ा करना पड़ता है। आप लोगों को जानकर खुशी होगी कि इंवेस्टर समिट में पांच लाख करोड़ रुपये के निवशे के प्रस्ताव आए थे और में से ढाई लाख करोड़ रुपये के प्रस्घ्ताव को हम लोग धरातल पर ले आए हैं। इंवेस्टर समिट के छह माह के बाद हमने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी भी कर दी। पीएम मोदी ने इसे बड़ी उपलब्धि बताई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *