Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से गुरूवार को प्रातः 11ः00 बजे से महानगर के मंडलों में नागरिक संशोधन विधेयक के समर्थन में घर घर जाकर जनसंपर्क का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जनता के बीच जाकर नागरिक संशोधन विधेयक के समर्थन से संबंधित विषयों की जानकारी जनता को दी गई।
सिविल लाइन बंगला गांव मंडल के क्षेत्र बंगला गांव में नागरिक संशोधन विधेयक के समर्थन में घर घर जाकर जनसंपर्क किया गया जिसमें मुख्य रूप से निगम उपनेता संजय सक्सेना,मंडल अध्यक्ष सोनू सुमन रहे।
मध्य नगर मंडल में नागरिक संशोधन विधेयक के समर्थन में मंडी चैक , गणेश मोहल्ला में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया जिसमें मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा के साथ डिंपल सिंह प्रतीक मित्तल गौरव श्रीवास्तव नवदीप टंडन रहे।
रामगंगा विहार मंडल के रामगंगा विहार फेज दितीय में 4 बजे शाम से नागरिक संशोधन विधेयक के समर्थन में जनसंपर्क किया गया जिसमें मुख्य रूप से महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल के साथ मंडल अध्यक्ष अभिषेक भटनागर शामिल रहे। दीवान बाजार मंडल में जनसंपर्क का कार्यक्रम दोपहर 2रू00 बजे से वार्ड 55 में प्रारंभ किया गया जिसमें मुख्य रूप से पार्षद प्रेम प्रजापति मंडल अध्यक्ष आलोक सैनी शामिल रहे।
चंद्र नगर मंडल के लाकडी फाजलपुर क्षेत्र में नागरिक संशोधन विधेयक के समर्थन में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे महानगर अध्यक्ष,धर्मेंद्र नाथ मिश्रा के साथ वीरपाल सिंह,सुधांशु कौशिक शामिल रहे।
लाइनपार मंडल के सूर्य नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जन संपर्क किया गया जिसमे मुख्य अतिथि मुंशी राम कस्यप के साथ संजीव चैहान शिवेंद्र प्रताप सिंह प्रेम शंकर सैनी रहे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं ने जनता के बीच जाकर नागरिक संशोधन विधेयक के समर्थन में उनका समर्थन मांगा जनता एवं क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जी को अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा किया एवं लोगों ने टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल कर समर्थन में अपनी भूमिका निभाई।वक्ताओं ने जनता को संदेश दिया कि नागरिक संशोधन विधेयक आपकी भलाई के लिए है इससे सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं में लाभ मिलेगा।
सिविल लाइन बंगला गांव मंडल में मुख्य अतिथि निगम उपनेता संजय सक्सेना ने घर घर जाकर लोगों को नागरिक संशोधन विधेयक के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं पत्रक देकर लोगों को इस भ्रम से निकलने को कहा और कहा कि विधेयक में यह प्रावधान किया गया है कि 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में आकर रहने वाले अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश के हिंदू मुस्लिम सिख ,बौद्ध, जैनियों ,पारसियों ,और ईसाइयों सभी को भारत मे अवैध प्रवासी नहीं माना जाएगा उनको भारत की नागरिकता दी जाएगी एवं मिस् कॉल करा कर नागरिक संशोधन विधेयक के समर्थन में लोगों से योगदान दिलाया।
मध्य नगर मंडल में मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने नागरिक संशोधन विधेयक के संबंध में घर घर जाकर लोगों को बताया कि केंद्र की मोदी की सरकार बाहर से आए शरणार्थी जो भारत में रह रहे हैं और उनका कोई रिकॉर्ड नहीं है ऐसे लोगों को भारत सरकार भारत की नागरिकता देने का कार्य कर रही है जिससे उन्हें देश में रहने पर किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा हम यही समझाना चाहते हैं की मोदी जी की सरकार उन्हें नागरिकता देने का कार्य कर रही है ना कि उनकी नागरिकता लेने का। विरोधी पार्टी वर्ग विशेष समुदाय में भ्रम फैला रही है की आपकी नागरिकता चली जाएगी जबकि ऐसा कुछ नहीं है मोदी सरकार उन सभी को भारत की नागरिकता देगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *