Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार पर गुरूवार शाम 5 बजे विराम लग गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। दिल्ली की सड़कों पर जगह-जगह रोड शो, जनसभा, भाषण के माध्यम से प्रचार नजर आया।
भाजपा की ओर से गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान, महाबली खली, सनी देओल और मनोज तिवारी जैसे नेता डटे रहे। वहीं आम आदमी पार्टी के लिए केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी उम्मीदवारों ने जमकर प्रचार किया। कांग्रेस आज भी थोड़ी नर्म ही नजर आई। कांग्रेस के किसी बड़े चेहरे ने प्रचार के आखिरी दिन मैदान में उतरने की जरूरत नहीं समझी।
नियमों के अनुसार अब ये नेता चुनाव तक किसी भी तरह की रैली, जनसभा या सार्वजनिक मंच से संबोधन, भाषण या साक्षात्कार नहीं दे सकते हैं। हां घर-घर जाकर लोगों से मतदान की अपील जरूर की जा सकती है।
बता दें कि दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने मतदान से जुड़ी तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। नई सरकार चुनने के लिए दिल्ली के मतदाता तैयार हैं। 8 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए 2689 स्थानों पर 13750 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। चुनाव कराने के लिए निर्वाचन कार्यालय लगभग 70 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मतदान किया जा सकेगा। 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। हर विधानसभा में एक आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किया जा रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *