Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में भाषण दिया। इस दौरान पीएम मोदी करीब 100 मिनट तक लगातार बोले और सीएए, एनआरसी और बजट समेत सभी मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की चिट्ठी का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि देश ने देख लिया है कि दल के लिए कौन है और देश के लिए कौन है। जब बात निकली है तो दूर तलक जानी चाहिए। किसी को प्रधानमंत्री बनना था, इसलिए हिंदुस्तान में लकीर खींची गई और हिंदुस्तान का बंटवारा कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि पांच नवंबर 1950 को इसी संसद में नेहरू जी ने कहा था कि इसमें कोई संदेह नहीं हैं कि जो प्रभावित लोग भारत में बसने के लिए आए हैं, ये नागरिकता मिलने के अधिकारी हैं और अगर इसके लिए कानून अनुकूल नहीं हैं तो कानून में बदलाव किया जाना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इतने दशकों के बाद भी पाकिस्तान की सोच नहीं बदली है, वहां आज भी अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं, इसका ताजा उदाहरण ननकाना साहिब में देखने को मिला। ये केवल हिंदू और सिखों के साथ नहीं बल्कि वहां जो अन्य अल्पसंख्यक हैं, उनके साथ भी यही हो रहा है।
कांग्रेस से सवाल पूछते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, श्नेहरू जी इनते बड़े विचारक थे, फिर उन्होंने उस समय वहां के अल्पसंख्यकों की जगह, वहां के सारे नागरिक को समझौते में शामिल क्यों नहीं किया? जो बात हम आज बता रहे हैं, वही बात नेहरू जी की भी थी. क्या पंडित नेहरू कम्युनल थे?

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *