फर्जी ऑर्डर बनाकर लगाई बीस लाख की चपत, खातों की जांच के बाद हुआ खुलासा

141
Share

देहरादून। सेल्समैन ने डीलरों से पेमेंट लेकर जमा नहीं कराई और सामान के फर्जी ऑर्डर बनाकर गोदाम से सामान उठा लिया। यह सामान डीलरों को सामान नहीं पहुंचाया। शहर कोतवाली पुलिस ने शिवालिक ऑटोमोबाइल के स्वामी की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता विशाल वोहरा ने बताया कि वह चकराता रोड पर शिवालिक ऑटोमोबाइल्स के मालिक हैं। वह विभिन्न कम्पनियों के इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद जैसे एलईडी, फ्रिज, एसी आदि के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उनकी फर्म में पंकज काला निवासी यमुना कालोनी सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। शिकायतकर्ता ने बताया कि दिसंबर 2018 में जब उसने अपने विभिन्न डीलरों के खातों की जांच की तो गड़बड़ी पाई। जब अन्य कर्मचारियों ने विभिन्न डीलरों से सम्पर्क किया तो पता चला कि सेल्समैन ने विभिन्न डीलरों से वर्ष 2017 से दिसम्बर 2018 तक पेमेंट ले ली और फर्म मे जमा नही कराई।
कई डीलरों की फर्जी मोहर बनाकर और उनके नाम के फर्जी आर्डर बताकर माल फर्म के गोदाम से उठवाया। यह माल डीलरों तक नहीं पहुंचा। डीलरों की फर्जी रिसिविंग फर्म में जमा कराई। इस तरह आरोपित ने कुल 19 लाख 94 हजार रुपये का गबन कर दिया। इस मामले को लेकर जब आरोपित से पूछताछ की गई, तो उसने गबन की बात स्वीकार कर ली। उन्होंने कहा कि वह जल्द पैसे लौटा देगा, मगर अभी तक उसने रकम नहीं लौटाई।

LEAVE A REPLY