Share

त्यूणी। राजस्व पुलिस ने भंद्रोली गांव के खेड़ा कफोटा स्थित गोशाला से अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परस्थितियों में बरामद किया। बस्ती क्षेत्र से कुछ दूरी पर शव मिलने से आसपास क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह के निर्देश पर राजस्व पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद मृतक की शिनाख्त नहीं होने से शव को 72 घंटे तक विकासनगर मोर्चरी में रखवाया है। तहसीलदार ने बताया कि हुलिए से बरामद शव किसी नेपाली मूल के व्यक्ति का प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
सीमांत तहसील त्यूणी के पटवारी क्षेत्र भंद्रोली गांव के खेड़ा कफोटा में गुरुवार सुबह खेती-बाड़ी के काम से गए कुछ ग्रामीणों ने वहां स्थित एक गोशाला में नग्न हालत में पड़ा शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। सूचना के तुंरत बाद तहसीलदार केडी जोशी के निर्देशन में क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक अनिल चैहान और राजस्व उपनिरीक्षक भोपाल दास मयफोर्स मौके पर पहुंचे। राजस्व पुलिस टीम ने त्यूणी-चकराता हाईवे से करीब तीन सौ मीटर दूर कफोटा खेड़ा के पुरानी जर्जर गोशाला से शव बरामद किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *