Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मण्डलायुक्त यशवन्त राव की अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर शुक्रवार को उनकी सेवानिवृत्ति पर कमिश्नरी सभागार में आयोजित भावभीनी विदाई समारोह के अवसर पर आयुक्त यशवन्त राव ने कहा कि शासकीय सेवा में सफलता हेतु कर्म और पुरुषार्थ के बल पर दायित्वों के निवर्हन के प्रति समर्पण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति एक शासकीय प्रक्रिया है तथा प्रत्येक कार्मिक की सेवाकाल में सेवानिवृत्ति निश्चित है। अतः सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को चाहिए कि वे मेहनत, लगन एवं निष्ठा से कार्य कर रिटायरमेंट पर अपनी एक अमिट छाप छोड़े ताकि जनमानस उनके अच्छे कृत्यों को सदैव याद रखें। सेवानिवृत्त आयुक्त श्री राव ने कहा कि जीवन में सफलता हेतु टीमवर्क एवं सकारात्मक मानसिक दृष्टिकोण आवश्यक है तथा सेवाकाल में टीमभावना से कार्य कर निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है।
आयुक्त श्री यशवन्त राव ने अपने विदाई समारोह में बोलते हुए कहा कि सेवानिवृत्त होने पर मनुष्य प्रशासनिक बंधन एवं सेवागत दायित्वों से मुक्त होकर अपनी अभिव्यक्ति व व्यवहार के लिए पूर्णतः स्वतन्त्र हो जाता है और सेवानिवृत्ति के बाद अपनी इच्छा से अपना मार्ग अपनाने के लिए स्वतन्त्र हो जाता है। उन्होंने कमिश्नरी परिवार के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे न सिर्फ अपने सेवाकाल में अपितु सेवानिवृत्ति के पश्चात् भी देश एवं समाज के प्रति अपने नैतिक एवं संवैधानिक कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों का भली भांति निवर्हन सुनिश्चित करें। सेवानिवृत्त आयुक्त श्री राव ने जीवन में सफलता के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित बताया और कहा कि समस्त मण्डलायुक्तालय परिवार के सभी कार्मिकों का भरपूर सहयोग उन्हें मिला है।
मण्डलीय राजस्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अधिवक्तागण ने मण्डलायुक्त को प्रतीक चिन्ह् भेंट करते हुए भावभीनी विदाई दी और कहा कि बार एवं बेंच के मध्य सौहार्दपूर्ण सम्बंध स्थापित होने में कमिश्नर श्री राव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा उनके कार्यो की भंूरि-भूंरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं सुखमय जीवन की अधिवक्ताओं द्वारा कामना की गयी। इस अवसर पर सोमदत्त शर्मा तथा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी आयुक्त के स्वस्थ एवं खुशहाल रहने की कामना करते हुए कहा कि उनकेे नेतृत्व में बहुत कुछ सीखने को मिला है तथा आयुक्त ज्ञान का भण्डार है।
विदाई समारोह में अपर आयुक्त प्रशासन बी0एन0 यादव, जे0डी0सी0 के0के0 वैश्य, संभागीय खाद्य नियंत्रक मनोज कुमार, नगर आयुक्त संजय चैहान, डीआईजी स्टाम्प , उपायुक्त खाद्य, सहित आयुक्त के वैयक्तिक सहायक संजय शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी शशि कुमार, नाजिर जागेश्वर शर्मा, सोमदत्त शर्मा, जमील अहमद एवं कमिश्नरी परिवार के कार्मिक तथा मण्डलीय राजस्व बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण उपस्थित थे। संचालन विजयशंकर तिवारी ने किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *