Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में नेशनल कैडेट कोर रैली में नागरिकता संशोधन कानून 2019 (सीएए) को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग सीएए पर डर फैला रहे हैं, वे पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न को देखने से इन्कार कर रहे हैं। क्या हमें सताए हुए लोगों की मदद नहीं करनी चाहिए? हमारी सरकार ऐतिहासिक गलती को सुधारने और पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों के साथ किए गए पुराने वादे को पूरा करने के लिए सीएए लेकर आई है।
पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए यह भी कहा श्लोग प्रोपगेंडा फैला रहे हैं कि सरकार ने जो फैसला लिए, उसने दुनिया में मोदी की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाई, जो ऐसी अफवाहें फैलाते हैं, समय बर्बाद करते हैं, वो समझ लें मोदी अपनी प्रतिष्ठा के लिए पैदा नहीं हुआ है। मोदी के लिए देश की प्रतिष्ठा सबकुछ है।
पीएम मोदी ने इस दौरान यह भी कहा कि दशकों पुराने मुद्दों को हल कर रही हमारी सरकार के फैसलों पर सांप्रदायिक रंग देने वालों का असली चेहरा देश ने देखा है। सीडीएस पोस्ट के लिए फाइल को एक टेबल से दूसरी टेबल पर सालों से धकेला जा रहा था। हमने न केवल पद सृजित किया, बल्कि नियुक्ति भी की।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *