Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। इंटरपोल ने स्वयंभू बाबा नित्यानंद का पता लगाने में मदद करने के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। गुजरात पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। कर्नाटक में नित्यानंद के खिलाफ बलात्कार का एक मामला दर्ज किये जाने के बाद पिछले वर्ष वह भारत से भाग गया था। राज्य पुलिस ने यहां नित्यानंद के आश्रम से दो लड़कियों के लापता होने के बाद पिछले वर्ष नवम्बर में उसके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में एक स्थानीय अदालत में दायर एक आरोप पत्र में इस कदम का खुलासा किया है। पुलिस उपाधीक्षक के टी कामरिया ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘इंटरपोल ने इस महीने विवादास्पद स्वयंभू बाबा के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है।’

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *