राकेश थपलियाल बने प्रवर्तन सिपाही कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष

431
Share

देहरादून। प्रवर्तन सिपाही कर्मचारी संगठन परिवहन विभाग के द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए हैं, जिसमें राकेश थपलियाल को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष और महेंद्र सिंह बोहरा को महामंत्री चुना गया है।
रविवार को कचहरी परिसर स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में संगठन का द्वितीय अधिवेशन आयोजित हुआ। जिसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रह्लाद सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अधिवेशन में संगठन के सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए, जिसमें अध्यक्ष महामंत्री के साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिव प्रसाद बहुगुणा, संप्रेक्षक पद पर विनोद रावत, सचिव पद पर नीरज, कोषाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार, संगठन मंत्री के पद पर प्रमोद कुमार को चुना गया। इसके अलावा गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष अश्वनी चैहान, सचिव शूरवीर सिंह, कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष गिरीश कांडपाल, सचिव गोविंद फर्त्याल, प्रचार मंत्री प्रदीप सैनी, कार्यालय सचिव रमेश पंत, संयुक्त सचिव पंपल कुमार को बनाया गया।
संगठन के अध्यक्ष राकेश थपलियाल ने कहा कि परिवहन विभाग में कार्यरत प्रर्वतन सिपाही राजस्व अर्जित करने, अवैध वाहनों की रोकथाम के साथ ही सड़क सुरक्षा के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन, कर्मचारियों की सुविधाओं और संसाधनों में कोई इजाफा नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों की विभिन्न समस्याएं हैं, जिनके निस्तारण को संगठन संघर्षरत है। उन्होंनेे मांग की है कि विभागीय ढांचे में वर्षों पुरानी व्यवस्था को बदला जाए।
प्रवर्तन सिपाही पदोन्नति के अवसर से वंचित रह रहे हैं। इसके अलावा दुर्घटना में कर्मचारी की मृत्यु पर स्वजनों को 20 लाख रुपये सहायता राशि देने, कर्मचारियों को जोखिम और पौष्टिक भत्ता देने, कर्मचारियों के विश्राम को स्थान की व्यवस्था करने, चेकिंग के लिए वीडियो कैमरे प्रदान करने आदि मांगे भी की गईं। अधिवेशन में नंद किशोर त्रिपाठी, अरुण पांडेय, शक्ति प्रसाद भट्ट, ओमवीर सिंह चैधरी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY