Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सिख दंगों को लेकर कहा कि दोषियों पर कांग्रेस ने कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि दोषियों को संरक्षण देने का काम किया। वहीं निर्भया के दोषियों को फांसी दिए जाने में हो रही देरी को लेकर आप सरकार पर हमला बोला।
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि देश को झकझोरने वाले निर्भया केस के दोषी आज तक फांसी पर नहीं लटके, इसका एकमात्र कारण दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार की लापरवाही है। उच्चतम न्यायालय ने उनकी अपील 2017 में ही खारिज कर दी थी और उन्हें फांसी की सजा दी थी। उन्होंने कहा कि लेकिन एक प्रक्रिया के तहत तिहाड़ जेल प्रशासन दोषियों को एक नोटिस देता है कि अब आपको कोई दया याचिका या अपील दाखिल करनी है तो कर लो, अन्यथा फांसी हो जाएगी। लेकिन उन्हें ये नोटिस 2.5 साल तक दी ही नहीं गयी, ये देरी उन अपराधियों से दिल्ली सरकार की सहानुभूति को दर्शाती है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *