Share

नई दिल्ली। भारत के करिश्माई पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बुधवार को ईएसपीएन क्रिकइन्फो की दशक की वनडे और टी20 टीम का कप्तान चुना गया जबकि विराट कोहली को टेस्ट टीम का कप्तान चुना गया। तेईस सदस्यीय समिति ने चयन इस आधार पर किया कि खिलाड़ी ने कम से कम 50 टेस्ट खेले हों या पारंपरिक प्रारूप में छह साल से सक्रिय हो। वनडे के लिये 75 मैचों और टी20 के लिये 100 मैचों की अनिवार्यता थी।
टेस्ट एकादश में आफ स्पिनर आर अश्विन को भी चुना गया जो कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के आने के बाद से बाहर है। इंग्लैंड के एलेस्टेयर कुक और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन भी टीम में है। कोहली ने 54 . 97 की औसत से 7202 टेस्ट रन बनाये हैं जबकि अश्विन ने 362 विकेट लिये हैं। कोहली तीनों प्रारूपों में चुने गए अकेले भारतीय हैं जबकि रोहित शर्मा ने वनडे एकादश में जगह बनाई है। जसप्रीत बुमराह, कोहली और धोनी टी20 टीम में हैं। टी20 टीम में वेस्टइंडीज के पांच खिलाड़ी क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, सुनील नारायण, कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल शामिल है। महिला टीम में मिताली राज और झूलन गोस्वामी वनडे और टी20 टीम में है। आस्ट्रेलिया की मेग लानिंग को कप्तान चुना गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *