Share

हरिद्वार। गाजियाबाद के व्यक्ति से लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से बचने के लिए एक बदमाश ने खुद पर चाकू से कई वार कर डाले, जिससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने घायल को उपचार दिलाया। इसके बाद इन सभी को जेल भेजा गया।
दरअसल, गाजियाबाद के कविनगर निवासी कन्हैया का भाई उदलहेड़ी में रहता है। शनिवार को वह अपने भाई से मिलने आया हुआ था। भाई से दस हजार रुपये की रकम लेकर वापस जा रहा था। मंगलौर में काफी देर तक वह बस का इंतजार करते रहे। इस बीच लिब्बरहेड़ी निवासी दीपक बाइक लेकर वहां पहुंचा। दीपक ने उन्हें कहा कि नारसन से बस मिल जाएगी। नारसन तक उन्हें छोड़ने की बात कहकर कन्हैया को बाइक पर बैठा लिया था। रास्ते में उसके दो साथी भी बाइक पर सवार हो गए। गंगनहर पटरी से होकर नारसन जाते समय बदमाशों ने तमंचे के बल पर दस हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। इसके बाद बदमाश फरार हो गए थे।
इसके बाद से ही मंगलौर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। इस बीच सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि नसीरपुर पुल पर लूट करने वाले बदमाश खड़े हैं। इस पर पुलिस ने मौके से तीनों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान हिरासत में लिए गए दीपक निवासी लिब्बरहेडी ने अपनी जेब से चाकू निकाल लिया और अपने पेट, गर्दन और हाथ पर कई वार कर लिए, जिससे वह घायल हो गया। यह देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आननफानन दीपक को सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *