Share

देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी मुख्यालय से ‘संविधान बचाओ-भारत बचाओ’पदयात्रा शुरू हुई। इससे पहले सभा को अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश, कांग्रेस सह प्रभारी राजेश धर्माणी, पूर्व मंत्री शूरवीर साजवान, हीरा सिंह बिष्ट, किशोर उपाध्याय, विधायक ममता राकेश, करण माहरा,पूर्व विधायक राजकुमार, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, महानगर अध्यक्ष लालचन्द ने संबोधित किया।
सभा में वक्ताओं ने मोदी सरकार को जमकर कोसा। कहा भाजपा की केंद्र सरकार में देश के संविधान के विरूद्ध निर्णय लिए जा रहे हैं। इससे पूरे देश में अराजकता एवं दहशत का माहौल है। आम आदमी विषेशकर महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं तथा हर ओर भय का वातावरण बना हुआ है।
देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। बेरोजगारी का आलम यह है कि जिन युवाओं के पास नोटबंदी से पहले रोजगार था आज वे भी बेरोजगार हो चुके हैं। मंदी के मारे लोगों के व्यापार ठप हो चुके हैं। साहूकारों के कर्ज से दबे किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। भाजपा सरकार में गरीब, अल्पसंख्यक, किसान महिलाए अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस की पदयात्रा राजपुर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय राजीव भवन से रवाना हुई।
गांधी पार्क-घंटाघर-पलटन बाजार-राजा रोड होते हुए पदयात्रा वापस कांग्रेस कार्यालय पहुंची और यहीं संपन्न हो गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *