Share

फिल्म भारत के बाद सलमान खान इस साल फिल्म दबंग 3 से भी अपना दबदबा बनाने को पूरी तरह तैयार हैं। अप्रैल में ही फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। सलमान खान यह फिल्म इस साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। वॉटेड फिल्म के बाद सलमान और प्रभुदेवा ने लंबे समय बाद इस फिल्म में फिर से टीम अप किया है।
फिल्म में सलमान के अलावा सुदीप, सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और माही गिल भी नजर आएंगी। फिल्म का म्यूजिक साजिद-वाजिद दे रहे हैं। दबंग के दोनों पार्ट्स के प्रोडक्शन में अरबाज खान मुख्य प्रोड्यूसर रहे। दबंग के दूसरे पार्ट का तो डायरेक्शन भी अरबाज ने किया था, जबकि दबंग की पहले पार्ट का डायरेक्शन अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप ने किया था। सलमान खान की दबंग सीरीज की दोनो फिल्में जबरदस्त हिट रहीं है। इस बार देखना है कि भाईजान दबंग 3 से लोगों को कितना एंटरटेनमेंट कर पाते है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *