Share

बहादराबाद। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने मंगलवार को बहादराबाद थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाना, दस्तावेजों का रखरखाव, आवासीय परिसर, मेस आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष को लंबित विवेचनाओं और शिकायतों का तेजी से निस्तारण के लिए कहा।
एसएसपी ने शस्त्रों की सफाई और रखरखाव का जायजा लिया। थाने के अभिलेखों और लंबित विवेचनाओं के अलावा वांछित अभियुक्तों के संबंध में जानकारी जुटाई। थाना परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को पकड़े गए वाहनों को नियमानुसार रिलीज करने, थाना भवन की मरम्मत कराने के अलावा चैक चैराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी दुरुस्त कराने को निर्देशित किया। थाना प्रभारी गोविद कुमार को फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेने और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ कनखल पूर्णिमा गर्ग के अलावा थाने के कर्मचारी शामिल रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *