Share

हुकूमत एक्सप्रेस
सम्भल। नागरिक संषोधन बिल के खिलाफ इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने धरना प्रदर्षन किया। जिसमें हजारों की संख्या मे लोगो ने षिरकत की। प्रदर्षन मे बोलते हुए जिलाध्यक्ष मुकीम कुरैषी ने कहा कि यहबिल संविधान के खिलाफ है जिसमें धार्मिक भेदभाव फैलाना है। भारत एक धर्म निरपेक्ष देष है और यहां धार्मिक भेदभाव नही होने दिया जायेगा। इसलिए हम लोग इसका विरोध कर रहे है। डा कलीम अषरफ ने कहा कि लोगो का ध्यान भटकाने और अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सरकार घटिया हथकंडे अपना रही है। जिया अषरफ ने कहा कि कैब देष की सुरक्षा के लिए भी घातक है। इसलिए बिल का विरोध करते है। कारी अलाउददीन ने कहा कि हम लोग अमन पसंद है। हमेषा अमन से रह रहे है। सरकार अपनी कमियां ना छिपाये और संविधान को बदलने की कोषिष ना करे हम लोग इस बिल का पुरजोर विरोध करते है। और सरकार से मांग करते है कि इस काले बिल को वापस ले लिया जाए इसके अलावा मुफ्ती आलम रजा नूरी मौलाना तौकीर रजा मौलाना नफीस अहमद मौलाना जिया मुस्तफा मौलाना अबरार रहमान मुनाजिर परवेज चैधरी शराफ अली चैधरी अशरफ अली ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये ।वही आई एम आई के प्रत्याशी रहे चैधरी मुशीर अली ने कहा इस बिल की जबरदस्त मुखालफत करते हैं हम किसी के आगे नहीं झुकेंगे और कहां यह बिल किसी के हित में नहीं है कामिल एडवोकेट ने भी कहा हम इस बिल के खिलाफ है और हम धरना प्रदर्शन करते रहेंगे मंच से रफी खान नारे लगाते रहे और पब्लिक का हौसला बनाते रहे वहीं पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी बहुत सतर्क रहें उपजिलाधिकारी ओरघड पुलिस क्षेत्राधिकारी केके सरोज के साथ बहुत सारा पुलिस बल मौजूद रहा जो लगातार स्थिति को नियंत्रण करते रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *