अमृत योजना के तहत पेयजल लाइन का कार्य पूर्ण

243
Share

देहरादून। केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना अमृत दूनवासियों के गले नहीं उतर पा रही है। दरअसल इस योजना को कोई ओर नहीं बल्कि जिम्मेदार विभाग ही बट्टा लगा रहे हैं। योजना का लक्ष्य घर-घर तक पानी पहुंचाना है, लेकिन विभागीय लापरवाही का ही नतीजा है कि महीनों से लोगों को पानी के कनेक्शन नहीं दिए जा सके हैं। हैरानी की बात तो यह है कि विलंब का कारण पूछे जाने पर अधिकारी एक-दूसरे के सिर ठीकरा फोड़ रहे हैं। जिससे करोड़ों की इस योजना का लाभ दूनवासियों को नहीं मिल पा रहा है।
पेयजल निगम के माध्यम से प्रदेशभर में अमृत योजना (अटल मिशन फॉर रेज्युविनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन) के कार्य संचालित हो रहे हैं। जिसके तहत पेयजल लाइन, सीवर लाइन, ट्यूबवेल, पंप हाउस आदि के कार्य किए जा रहे हैं। इसी के तहत दून में भी पिछले चार साल से विभिन्न कार्य चल रहे हैं। बात करें केवल पेयजल योजनाओं की तो दून में पांच योजनाओं पर कार्य हो रहे हैं। ये सभी कार्य रायपुर ब्लॉक के अंतर्गत हो रहे हैं। हालांकि इनमें धर्मपुर, मसूरी और कैंट विधानसभा के अमन विहार, देहराखास, केदारपुरम, रेसकोर्स और प्रेमनगर क्षेत्र शामिल हैं।

LEAVE A REPLY