Share

रुड़की। शौर्य दिवस पर शुक्रवार को विश्व हिदू परिषद और बजरंग दल की ओर से सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
रक्तदान शिविर में नगर निगम के महापौर गौरव गोयल और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। महापौर गौरव गोयल ने कहा कि रक्तदान महादान है। हम सभी को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। वहीं बजरंग दल के प्रदेश संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बजरंग दल स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए लाखों लोगों ने अपने जीवन का बलिदान दिया था। वहीं अब भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू होने वाला है। बताया कि हर साल छह दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में बजरंग दल की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर जिला मंत्री शिव प्रसाद त्यागी, प्रांत अखाड़ा प्रमुख सौरभ चैहान, जिला संयोजक विवेक त्यागी, सुनील कश्यप, मोंटू सैनी, अंकित त्यागी, प्रवीण गोस्वामी, रोहित पाल, दीप रमोला, विजया सालार, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रितु खेतान आदि उपस्थित रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *