Share

रुड़की। राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहे खेल महाकुंभ के चैथे दिन केवि नंबर वन की बालिकाओं ने कबड्डी और वॉलीवॉल प्रतियोगिता जीती। सभी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों में पूरे दमखम के साथ हिस्सा लिया।
शुक्रवार को खेल महाकुंभ में अंडर-17 बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय नंबर एक की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। आचार्यकुलम दूसरे और नन्हेड़ा अनंतपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। वॉलीवॉल प्रतियोगिता में भी केंद्रीय विद्यालय की टीम अव्वल रही। दून पब्लिक स्कूल दूसरे व स्काईवर्ड पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। बालिका ऊंची कूद में अलिश प्रथम, आंचल बिष्ट द्वितीय व राहिला तृतीय स्थान पर रहीं। बैडमिटन बालिका वर्ग में दृष्टि गुप्ता प्रथम, दीक्षा द्वितीय व अंशिका धीमान तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अवनीश चैधरी, आरपी बडोनी, अमृता रावत, संजय वत्स, राजीव शर्मा (हथियाथल), अमरपाल सिंह, सुबोध नैन, सूरज रोड, अमीर आलम, अजय पुंडीर, मनजीत सिंह राणा, समीर शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, प्रीति रतूड़ी, मुदस्सिर, अंजेश, शहरान, राहुल, प्रदीप मिश्रा, पूनम अरोड़ा, संदीप शर्मा, नीरा कपिल, नरेंद्र कुमार शर्मा, सुशील चैधरी, हेमा भारद्वाज, नाजिर हुसैन आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *