Share

एजेंसीं न्यूज
देहरादून। स्वीडन के राजा कार्लगुस्ताफ और रानी सिल्विया बृहस्पतिवार को उत्तराखंड पहुंचे और सीधे ऋषिकेश चले गए जहां उन्होंने गंगा के तट और राम झूला की यात्रा की। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और कई वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने जॉलीग्रांट हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया।
शाही दंपति ने करीब एक घंटा ऋषिकेश में बिताया। इसके बाद वे हरिद्वार रवाना हो गए जहां उनके एक मलजल शोधन संयंत्र का उद्घाटन करने की संभावना है। उन्होंने ऋषिकेश में नन्ही पर्यावरण कार्यकर्ता रिद्धिमा पांडे से भी बातचीत की। 11 साल की रिद्धिमा, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग समेत उन 16 बच्चों में शामिल थीं जिन्होंने सितंबर में संयुक्त राष्ट्र जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में जलवायु संकट के मुद्दे को लेकर सरकार की ओर से कार्रवाई की कमी पर विरोध जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। शाही दंपति रात में कार्बेट बाघ अभयारण्य में रुकेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *