Share

एजेंसी न्यूज
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के एक इंटर कॉलेज में मंगलवार दोपहर प्राथमिक कक्षा के छात्र छात्राओं को दिए गए मिड-डे मील में मरा हुआ चूहा निकलने के कारण नौ छात्रों की हालत बिगड़ गई। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों की हालत फिलहाल ठीक है।
जानकारी के अनुसार जनता इंटर कॉलेज पचेंडा में कक्षा 6 के छात्रों को दिए गए मिड-डे मील में मरा हुआ चूहा निकला। मंगलवार दोपहर को मिड-डे मील बांटने वाली संस्था युवा कल्याण सेवा समिति की ओर से मिड-डे मील में दाल-चावल कॉलेज में भेजे गए थे।
बच्चों को मिड-डे-मील देते हुए दाल में यह मरा हुआ चूहा निकलने से अफरा-तफरी मच गई। जब तक दाल में मरा हुआ चूहा मिलने की जानकारी हुई तब तक 9 बच्चे और 1 शिक्षक मिड डे मील खाने लगे थे। बताया गया कि स्कूल में खाना खाने से शिक्षक मन्नू कुमार समेत नौ बच्चों की हालत बिगड़ गई। इनमें हंस(13), हर्ष (12), प्रशांत (11), आशू (13), अमन(11), हिमांशु (13), शिवम (12) सागर (11), देवांश (11) को पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत हुई थी, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *