Share

एजेंसीं न्यूज
नई दिल्ली। दिल्ली के चांदनी चैक विधानसभा क्षेत्र से विधायक अलका लांबा ने उनकी फोटो के साथ छेड़छाड़ कर फेसबुक पर अश्लील कमेंट्स करने वाले शख्स के खिलाफ सिविल लाइन्स थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
अलका लांबा ने इसकी जानकारी फेसबुक लाइव के जरिए दी। उन्होंने बताया कि उनकी फोटो के साथ छेड़छाड़ कर कोई शख्स अभद्र टिप्पणियां कर रहा था। उसके खिलाफ आज उन्होंने सिविल लाइन्स थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है।
अलका लांबा ने बताया कि यह एफआईआर उन्होंने इसलिए दर्ज कराई ताकि ये मिसाल बने और समाज में बेटियों और बहनों को इस तरह के लोगों के खिलाफ किस तरह का एक्शन लेना चाहिए इसकी प्रेरणा मिले।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *