एजेंसीं न्यूज
मुंबई। महाराष्ट्र में आए सियासी भूचाल के बाद कांग्रेस की ओर से भी प्रतिक्रिया आई हैं।कांग्रेस की ओर से अहमद पटेल ने कहा कि महाराष्ट्र के इतिहास में आज का दिन एक काला धब्बा है। सब कुछ जल्दबाजी में किया गया और सुबह हो गई। कहीं कुछ गड़बड़ है। इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के इतिहास में काली स्याही से लिखी जाएगी यह घटना, जहां बिना बैंड बाजा बारात के साथ शपथ ले ली है।
उन्होंने साथ ही कहा कि तीनों दल(कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना) दल इस समय एक साथ हैं और मुझे विश्वास है कि हम विश्वासमत में भाजपा को हराएंगे। अहमद पटेल ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक यहां मौजूद हैं। सिर्फ दो विधायकों को छोड़कर जो फिलहाल अभी अपने गांव में हैं।अहमद पटेल ने आगे कहा कि हम राजनीतिक, कानूनी दोनों मोर्चों पर इससे लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से गुपचुप तरीके से देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के इतिहास में इस दिन को काली स्याही से लिखा जाएगा। उन्होंने भाजपा पर सीमाएं लांघने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस बेशर्मी से लोकतंत्र बिखर गया। भाजपा ने छब्च् के साथ हाथ मिलाकर सरकार बनाई।
अहमद पटेल ने याद दिलाया कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सरकार बनाने का दावा करने के लिए कांग्रेस को आमंत्रित नहीं किया, इस महीने की शुरुआत में पहले भाजपा के बाद राज्य में शिवसेना और एनसीपी को सरकार बनाने लिए मौका दिया गया।
अहमद पटेल ने उन आरोपों को खारिज करते हुए कि कहा कि कांग्रेस ने एनसीपी और शिवसेना के समर्थन से महाराष्ट्र में सरकार बनाने में देरी की। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई देरी नहीं हुई थी। जैसे ही हमें उद्धव ठाकरे का फोन आया, हम उनसे मिले और हमने शरद पवार से मुलाकात की। तो यह आरोप पूरी तरह से निराधार हैं कि हमने महाराष्ट्र में सरकार बनाने में देरी की है।











